फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   inogration

सेना ने गुरचरण सिंह कारपेंटरी प्रशिक्षण केंद्र% का उद्घाटन किया

विज्ञापन
inogration
सेना की ऐस ऑफ़ स्पेड्स डिवीजन के जीओह्यद्ब मजर जनरल पूरी गुरचरण सिंह कारपेंटरी प्रशिक्षण केंद्र - फोटो : RAJOURI
राजोरी। राजोरी स्थित ऐस ऑफ़ स्पेड्स डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल राजीव पुरी ने बुधवार को जिले के गंभीर ब्राह्मण में गुरचरण सिंह कारपेंटरी प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। भींबर गली ब्रिगेड की तरफ से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य जिले के सुदूर गांव के युवाओं में कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण केंद्र आईटीआई और जिला प्रशासन के सहयोग से शुरू किया गया है। क्षेत्र के युवाओं को तीन माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर आईटीआई के माध्यम से प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। मेजर जनरल पुरी ने कहा कि केंद्र दूरदराज के गांवों के युवाओं को उनके घरों के पास गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगा और इस प्रकार सरकार की स्वरोजगार और उद्यमिता पहल का समर्थन करेगा। गंभीर ब्राह्मणा गांव के सरपंच सहित स्थानीय जनता बहुत खुश हुई, और इस नेक पहल के लिए आभार व्यक्त किया, जिससे स्थानीय युवाओं को कारपेंटरी कौशल में औपचारिक रूप से प्रशिक्षित होने में सुविधा होगी और युवा सम्मानजनक जीवनयापन करने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन समारोह के दौरान ब्रिगेडियर विकास सलाथिया, कमांडर, बीजी ब्रिगेड, एसएसपी राजोरी मोहम्मद इस्लाम, एडीडीएस पवन परिहार, गांव गंभीर और पंजग्रेन के सरपंच सहित पूर्व सैनिक और स्थानीय लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed