{"_id":"119d84e2395f62638dcceb75d1cc95c0","slug":"increasing-the-emphasis-on-gender-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंग अनुपात बढ़ाने पर दिया बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंग अनुपात बढ़ाने पर दिया बल
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी सलाहकार बोर्ड के वाइस चेयरमैन एवं राज्यमंत्री कुलदीप राज गुप्ता ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं पर जागरुक करते हुए महिला लिंग अनुपात बढ़ाने पर बल दिया। राज्य मंत्री सोमवार को शहर के मेहरा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
अपने संबोधन में राज्यमंत्री ने राज्य में लिंग अनुपात को लेकर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में पुरूष प्रति औरत की संख्या कम है और यह एक चिंता जनक विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य की गठबंदन सरकार और केंद्र की मोदी सरकार बेटियों के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है।
बेटियों के हालात में सुधार लाए बिना और बेटियों को पढ़ाए बिना विकास कर पाना संभव नहीं है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी बेटियों की पढ़ाई लिखाई में बाधा न बनें और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा हो एक सम्मानजनक जीवन व्यतीत करने योग्य बनाएं।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देने और दूर-दूर के क्षेत्रों में जमीनी सतह पर अभियान को लागू करने पर बल देते हुए कहा कि वातावरण्ा को साफ व स्वच्छ बना कर हम लोग कई प्रकार की बिमारियों से निजात पा सकते हैं।