{"_id":"884ad803f6bc5527526f0037be706aa1","slug":"husband-and-father-of-the-alleged-assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति और ससुर पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति और ससुर पर मारपीट का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 19 Mar 2015 12:18 PM IST
विज्ञापन
शहर के जवाहर नगर क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और ससुर के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
बुधवार को पीड़ित महिला ने राजोरी पुलिस थाने में अपने पति व ससुर के खिलाफ एफआरआई दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका पति नवनीत कुमार व ससुर कालीदास उसे पिछले काफी समय से परेशान कर रहे हैं व मारपीट कर रहे हैं।
पीड़ित महिला के अनुसार पति व ससुर उसे अधिक दहेज लाने के लिए कहते हैं। उसके मायके वाले इतने अमीर नहीं हैं कि वह ससुराल वालों की हर मांग पूरी कर सकें। उसने बताया कि कुछ दिन पहले पति व ससुर ने उसे जलाने का भी प्रयास किया था।
विज्ञापन
अकसर जान से मारने की धमकी भी देते रहते हैं। वहीं इस संबंध में एसएचओ राजोरी यशपाल सिंह जम्वाल ने बताया कि पुलिस ने पति व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन