{"_id":"dc6fee8485353144345ed8e139746c55","slug":"house-to-house-children-s-health-checked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर जाकर बच्चों का स्वास्थ्य जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर जाकर बच्चों का स्वास्थ्य जांचा
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 16 Nov 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूर दराज के क्षेत्रों के बच्चों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करने और उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
इसी कड़ी में टीमों द्वारा दूर दराज के क्षेत्रों के स्कूलों और घर-घर जाकर बच्चों को जागरूक किया गया। डाक्टर सुमित बक्षी ने बताया कि डाक्टरों और अन्य पैरा मेडिकल कर्मियों की विशेष टीमों ने दो दिनों में जिले की थन्नामंडी, दरहाल, नौशेरा आदि तहसीलों के कई स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और घरों के दौरे किए हैं।
विज्ञापन
इस दौरान वहां पढ़ाई कर रहे बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही बच्चों को साफ-सफाई के महत्व के बारे में बताया गया। बच्चों को बताया गया कि वातावरण को साफ और स्वच्छ बनाए रखने से वह कई प्रकार के रोगों को होने से पहले ही रोक सकते हैं।
विज्ञापन
उन्हें बताया गया कि खाना खाने से पहले और खाने के बाद अच्छी तरह से अपने हाथ साबुन से धोएं। शौचालय जाने के बाद हाथों को धोएं। ऐसा करने से भी कई प्रकार के रोगों से बचा जा सकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव शर्मा ने बताया कि विभाग की विशेष टीमें आने वाले दिनों में भी कई क्षेत्रों के दौरे करेंगी।