फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   heavy rain

Rajouri News: जोरदार बारिश से कई घरों में घुसा नालों का पानी

विज्ञापन
heavy rain
पुंछ। पिछले चार दिनों की ही तरह रविवार को पुंछ जिले भर के साथ ही नगर और आसपास के क्षेत्रों में करीब छह घंटों तक जोरदार बारिश से जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो कर रह गया। नगर में होने वाले वाली जोरदार बारिश से मोहल्ला शंकरनगर के कई घरों में नालों का गंदा पानी घुस गया। मोहल्ले की गलियां तालाब बन गईं। इससे घंटों तक लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने आरोप लगाया कि नगरपालिका प्रशासन से बार-बार मांग करने पर भी मोहल्ले की तरफ आने वाले नाले पर बनी पुलिया को ऊंचा नहीं किया गया है। इसके कारण जब भी बारिश होती है तो पानी मोहल्ले की गलियों और हमारे घरों में घुस आता है। इससे हमारा सारा सामान बरबाद हो जाता है। घरों में गंदगी और कीचड़ भर जाता है। हम कई कई घंटों तक घरों से बाहर भी नहीं निकल पाते हैं। रविवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक जोरदार बारिश होने लगी, जोकि देर शाम तक छह बजे तक जारी रही। इससे हर तरफ जनजीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया। जोरदार बारिश से नालों एवं नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा। इससे नगर की अधिकतर सड़कों एवं गलियों में नालों की गंदगी जमा हो गई। इससे लोगों को आवाजाही करने में भारी कठिनाइयां पेश आने लगी। इस बीच शाम करीब चार बजे नगर के वार्ड नंबर 11 मोहल्ला शंकरनगर में नालियों के साथ ही क्षेत्र में बहने वाले मुख्य नाले का पानी गालियों में जमा होते हुए लोगों के घरों में जा घुसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed