{"_id":"620d411ffb926854282d9455","slug":"health-rajouri-news-jmu2539770110","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोेरी में 109705 बच्चों को पोलियो का टीका लगाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोेरी में 109705 बच्चों को पोलियो का टीका लगाया जाएगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु तक के बच्चों का शत प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के लिए सर्वोत्तम संभव प्रयास करने का आह्वान किया। वह 27 फरवरी से शुरू होने वाले पोलियो के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के सुचारु और सफल संचालन के तौर तरीकों पर चर्चा करने के लिए आईपीपीआई (इंटेंसिफाइड पल्स पोलियो इम्यूनाइजेशन) के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
सीएमओ डॉ. शमीम उन निसा भट्टी ने बैठक को अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया। बताया गया कि जिले के 0-5 वर्ष की आयु के 109705 बच्चों को 27 से 29 फरवरी तक पोलियो से बचाव का टीका लगाया जाएगा, जिसके लिए विभिन्न चिकित्सा ब्लॉको में 41 वैक्सीन वितरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिले के विभिन्न चिकित्सा ब्लॉकों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की पर्याप्त तैनाती के साथ 639 टीकाकरण बूथ स्थापित किए गए हैं। साथ ही टीकाकरण प्रक्रिया के समुचित क्रियान्वयन एवं निगरानी के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के साथ सुपरवाइजरी टीम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा वर्कर की सेवाएं भी मांगी गयी हैं।
उन्होंने कहा कि पहले दिन बूथ स्तर पर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा और दूसरे व तीसरे दिन जिले के छूटे हुए बच्चों को कवर करने के लिए घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। यह भी बताया गया कि किसी कारण से टीकाकरण छोड़ने वाले बच्चों को कवर करने के लिए विशिष्ट स्थानों पर 10 ट्रांजिट पॉइंट भी स्थापित किए गए हैं। बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए डीडीसी ने कहा कि जिले को पोलियो मुक्त रखने के लिए निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करना सभी हितधारकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जन संचार माध्यमों के माध्यम से कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया ताकि कोई भी बच्चा विशेष रूप से जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों में छूटे नहीं। इस बीच डीडीसी ने 15-18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए चल रहे कोविड टीकाकरण अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से सभी पात्र बच्चों को वैक्सीन की दूसरी खुराक पिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा।