फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   health

डीसी राजोरी ने 4 एडवांस लाइफ सेविंग एम्बुलेंस को झंडी दिखाकर रवाना किया

विज्ञापन
health
डीसी राजोरी ने 4 एडवांस लाइफ सेविंग एम्बुलेंस को झंडी दिखाकर रवाना किया - फोटो : RAJOURI
राजोेरी। कोरोना में किसी स्थिति के दौरान रोगियों को त्वरित आपातकालीन सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त विकास कुंडल ने रविवार को चार एडवांस लाइफ सेविंग (एएसएल) एंबुलेंस को झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त ने कहा कि ये सभी जीवन रक्षक उपकरणों जैसे वेंटिलेटर, डिफाइब्रिलेटर, मल्टी-पैरा पेशेंट मॉनिटर, सक्शन मशीन, नेब्युलाइजर आदि से लैस हैं। आघात और दुर्घटना के शिकार महत्वपूर्ण देखभाल वाले मरीजों को स्थानांतरित करते समय बहुत लाभदायक साबित होंगी ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में 9 एएलएस एंबुलेंस हैं। जो पहले से ही सामरिक स्थानों पर प्रतिनियुक्त हैं और 108 कॉल से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि ये एंबुलेंस अन्य गंभीर मुद्दों को विकसित करने वाले रोगियों के लिए जीवन रक्षक साबित होंगी। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कम से कम समय में इमरजेंसी एंबुलेंस मौके पर पहुंच जाएं। उपायुक्त ने भी चिकित्सा आपूर्ति निगम, एनएचएम जेके और विश्व बैंक के प्रति आभार व्यक्त किया कि उन्होंने चिकित्सा आपातकाल की इस घड़ी में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को समय पर बढ़ाया है।
विज्ञापन

भाजपा ने की बुद्धल के लिए 108 एंबुलेंस की मांग
उपायुक्त से की अपील, बुद्धल-महोर हाईवे को पूरा करने के लिए पीएचसी बुद्धल के लिए मंजूरी दी जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। भाजपा नेता और प्रवक्ता भाजपा युवा इकाई मंजूर नाइक ने पीएचसी बुद्धल के लिए 108 एंबुलेंस की मांग की। नाइक ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में 108 एंबुलेंस की अनुपलब्धता के कारण और बुद्धल-महोर पर कई लोगों ने जान गंवाई है। क्योंकि आपात स्थिति के लिए मौके पर पहुंचने में उसे घंटों लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी बुद्धल में एक एंबुलेंस है। जो 2006 में आवंटित की गई थी। वो अब काम करने की स्थिति में नहीं है। 2018 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत ने पीएचसी बुद्धल के लिए एक नई एंबुलेंस को मंजूरी दी थी, लेकिन उसको 108 क्रिटिकल एंबुलेंस में परिवर्तित करने के बहाने संबंधित विभाग द्वारा पीएचसी बुद्धल से जम्मू स्थानांतरित कर दिया गया। तब से बुद्धल के लोग और उसके आसपास के क्षेत्र उस एंबुलेंस की प्रतीक्षा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed