राजोरी। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र जीएमसी ने रविवार को 75वें आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें बड़ी संख्या में 75 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की जांच की गई। उन्हें मुफ्त प्राथमिक चिकित्सा किट वितरित की गई।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के बारे में समुदाय को जागरूक किया गया। जहां दवाएं सस्ती दरों पर उपलब्ध हैं। अन्य के अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शमीम उल निसा भाटी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद हुसैन बाजार, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. गुलाम कादिर, सहायक प्रोफेसर ऑर्थोपेडिक डॉ. इरफान मलिक, सहायक प्रोफेसर सर्जरी डॉ. बरिंदर, फेसियो मैक्सिलरी सर्जन डॉ. इसरार चौधरी और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वरुण गुप्ता इस मौके पर मौजूद रहे।