फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   health camp in rajouri

सेना ने निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया 15-47-00

विज्ञापन
health camp in rajouri
राजोरी में आयोजित चिकित्सा शिविर में जांच करते चिकित्सक।
राजोरी। सेना ने जिले के सुंगरी गांव और तरगायिं गांव में शुक्रवार को चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर से क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। चिकित्सकों ने उन्हें बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। सलाह दी कि स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करें और फास्ट फूड जैसे व्यंजन से दूर रहें।
विज्ञापन

चिकित्सा शिविर में 606 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। सुंगरी गांव में 336 जिसमें 112 पुरुष, 144 महिलाएं और 80 बच्चे शामिल रहे। जबकि तरगायिं गांव में 270 लोग लाभान्वित हुए, जिनमें 108 पुरुष, 95 महिलाएं और 67 बच्चे शामिल थे। सेना के चिकित्सा अधिकारी के साथ-साथ पीएचसी बुद्धल से डॉ. जबेना क़मर ने लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति की। स्थानीय लोगों ने चिकित्सा शिविर के आयोजन के लिए सेना के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed