फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   guru gobind singh birth celebration

प्रकाशोत्सव पर भव्य नगर कीर्तन

Fri, 15 Jan 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ Updated Fri, 15 Jan 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
guru gobind singh birth celebration
सिख समुदाय द्वारा गुरुगोविंद सिंह प्रकाशोत्सव के मौके पर वीरवार को भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं, पुरूषों और बच्चों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। नगर कीर्तन के दौरान रास्ते भर में ढोल की थाप पर निहांग सिंहों ने जमकर तलवारबाजी के जौहर दिखाए।
विज्ञापन


पुंछ में सिख समुदाय की तरफ से गुरुगोविंद सिंह प्रकाशोत्सव की पूर्व संध्या पर नगर कीर्तन का आयोजन किया। इस अवसर पर दोपहर बाद नगर के मुख्य बाजार स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में हजारों की संख्या में सिख संगत एकत्र हुई।
विज्ञापन


जहां से जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से नगर कीर्तन शुरू किया गया, जिसमें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान नरेन्द्र सिंह और सचिव राजिंद्र सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में नगर तथा आस पास के क्षेत्रों से आए लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुद्वारा सिंह सभा से शुरू हुए इस नगर कीर्तन में सबसे आगे निहांग सिहों का जत्था चल रहा था जो जगह जगह ढोल की थाप पर गतका खेलते हुए तलवारबाजी के जौहर दिखा रहे थे। इसके पीछे पुरूष और महिलाएं गुरू की महिमा का गुणगान करते हुए चल रहे थे।

इस अवसर पर पुलिस की तरफ से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस नगर कीर्तन के दौरान पुंछ किले के पास कई सिख विद्ववानों ने संगत को संबोधित करते हुए गुरु गोविद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला।


उन्होंने अपने विचार रखते हुए समाज को गुरु गोविद सिंह के बताए मार्ग का अनुसरण करने का आहवान किया। नगर कीर्तन मुख्य बाजार, चोक बाजार, दडूनी बाजार, किला बाजार, बसअडडा, बागडियोडी, नाखांवाली सड़क, परेड बाजार से होता हुआ देर शाम पुन: गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंचा। जहां पर अरदास के साथ प्रसाद पाकर संगत घरों को लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed