{"_id":"f5ca6a67b3181469a7eb18b0d9a15be2","slug":"good-governance-of-bjp-rally-tomorrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की सुशासन रैली कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की सुशासन रैली कल
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने और सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से आठ जनवरी को पुंछ में सुशासन रैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार को इस बारे में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि आठ जनवरी को नगर के परेश पार्क में पार्टी की ओर से सुशासन रैली आयोजित होगी।
विज्ञापन
जिसमें जम्मू पुंछ के सांसद जुगल किशोर शर्मा, राज्य के उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, परिवहन मंत्री अब्दुल गनी कोहली, पहाड़ी सलाहकार बोर्ड के उप सभापति कुलदीप राज गुप्ता और एमएलसी चरनजीत सिंह खालसा समेत अन्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता के दौरान जिला प्रधान कैप्टन बंसीलाल, महासचिव प्रदीप शर्मा और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।