फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   girl found after ten days

अपहृत किशोरी दस दिन बाद जम्मू से बरामद

Sat, 21 Nov 2015 06:20 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2015 06:20 PM IST
विज्ञापन
girl found after ten days

राजोरी पुलिस थाने के अंतर्गत एक क्षेत्र से दस दिन पहले अगवा किशोरी को पुलिस ने जम्मू से बरामद कर लिया। अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 11 नवंबर को पीड़ित किशोरी के पिता ने राजोरी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए कहा था कि उनकी बेटी सुबह घर से बाजार के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची। परिवार ने अपने स्तर पर तलाश करने के बाद पता लगा लिया कि किशोरी को आखिरी बार शहर के नगरोटा निवासी जाकिर हुसैन पुत्र मिशरी खान के साथ देखा गया था।
विज्ञापन


अपहृत की कुछ सहेलियों ने बताया था कि अपहरणकर्ता उसे किसी वाहन मे बैठा कर कहीं ले जा रहा था। पिता के अनुसार उक्त युवक पहले भी उसे तंग किया करता था। एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह ने सब इंसपेक्टर मोहम्मद रजाक व एसएचओ राजोरी चमन गोरखा की अगुवाई में विशेष टीम का गठन कर तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी अपहरणकर्ता के कुछ दोस्तों से कड़ी पूछताछ करने और उसके मोबाइल फोन को सर्विलांस पर रखने के बाद पुलिस ने पता लगा लिया कि वह जम्मू में कहीं है। शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी को जम्मू में किसी होटल से बरामद कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित किशोरी की मेडिकल जांच के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अपहरणकर्ता को आरपीसी की धारा 363 के तहत गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed