{"_id":"ca2e2f23938419e37f298dbba6b7f48f","slug":"full-security-on-republic-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा कड़ी
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिनों से नियंत्रण रेखा पर उस पार से लगातार की जाने वाली आतंकियों के घुसपैठ के प्रयासों को देखते हुए गणतंत्र दिवस के पूर्व जिले में पुलिस एंव प्रशासन की तरफ से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
रविवार को नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस एवं एसओजी के जवान तैनात किए गए। नगर में आने वाले वाहन और पैदल यात्रियों की कई स्थानों पर कड़ी जांच पड़ताल करने के बाद उन्हें आगे बढ़ने दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक पुंछ जतिन्दर सिंह जौहर का कहना है कि वैसे तो नियंत्रण रेखा से सटे होने के कारण जिले में स्वंतत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस सहित सभी प्रकार के विशेष अवसरों पर पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाती है और समय के हालात के देखते हुए उसे कम या अधिक किया जाता है।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जिले के सभी क्षेत्रों के साथ ही पुंछ नगर में आने वाले सभी मुख्य मार्गों पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है और हर आने जाने वाले वाहन और यात्रियों की जांच की जा रही है।