{"_id":"614b8a6a8ebc3efafe376431","slug":"fire-rajouri-news-jmu2442244193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटरंका के गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से मकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटरंका के गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से मकान जलकर राख
विज्ञापन
बिजली विभाग के कर्मचारियो ने किया जोरदार प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। कोटरंका के मोड़ा दराज पंचायत के वार्ड-4 स्थित एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें मकान जलकर राख हो गया और उसमें 3 पशुओं की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मोहम्मद अशरफ के घर पर मंगलवार की शाम को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्थानीय लोग जब तक अपने स्तर पर काबू पाते तब तक आग ने भयानक रूप ले लिया। देखते ही देखते मकान और उसके साथ पशुशाला जलकर राख हो गई। आग में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया तो साथ तीन पशुओं की मौत हो गई। सरपंच अब्दुल क्यूम भट्ट ने बताया कि अशरफ गरीब व्यक्ति है और कच्चे मकान में रह कर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। आग ने उसे परिवार सहित सड़क पर खड़ा कर दिया है। प्रशासन को चाहिए कि तत्काल उसकी आर्थिक सहायता करे।
अवैध कनेक्शन काटने गए लाइनमैन और जेई पर हमले का आरोप
बिजली विभाग के कर्मचारियो ने किया जोरदार प्रदर्शन
राजोरी। शहर के वार्ड-9 में अवैध कनेक्शन काटने गए विद्युत विभाग के जेई और लाइनमैन पर हमला करने के आरोप में मंगलवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सोमवार को विशेष मुहिम के दौरान विभिन्न वार्डों में अवैध कनेक्शन काटने की प्रक्रिया जारी थी। इस दौरान वार्ड-9 में भी अवैध कनेक्शन काटने का कार्य शुरू किया।
बहुत से घरों में अवैध कनेक्शन काटे गए। इस बीच कुछ लोगों ने लाइनमैन और जेई के साथ दुर्व्यवहार किया और गाली गलौच शुरू कर दी। उनके साथ मारपीट पर उतर आए। लाइनमैन का मोबाइल तोड़ दिया गया। विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि जल्द ही ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों और जेई पर हमला करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन समय के लिए कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बिजली के अवैध कनेक्शन काटने के साथ-साथ बहुत अधिक जुर्माना वसूल किया जा रहा है बहुत से लोग इसमें सहयोग भी कर रहे हैं लेकिन कुछ शरारती तत्व नहीं चाहते कि राजोरी में बिजली के निजाम को सुधारा जाए और वह बिना वजह हमला कर के हालात खराब करने के प्रयास करते रहते हैं।