{"_id":"60cb89018ebc3e325063980f","slug":"fire-in-forest-rajouri-news-jmu2375362127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में लगी आग को बुझाते समय गैर सरकारी संस्था का चेयरमेंन आग में गिरने से झुलस गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में लगी आग को बुझाते समय गैर सरकारी संस्था का चेयरमेंन आग में गिरने से झुलस गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी। उपजिले के सीमावर्ती क्षेत्र के जंगलों में लगी भयानक आग पर काबू पाने वन विभाग के सहयोग में आए एनजीओ इंसानियत के चेयरमैन रविंद्र सिंह आग बुझाने का काम करते हुए खुद झुलस गए। वन विभाग का सहयोग करते हुए उनका पैर फिसल गया और वह आग में जा गिरे। उनके साथियों ने उन्हें बाहर निकालने में बहुत तेजी दिखाई, लेकिन तब तक घायल हो चुके थे। उन्हें तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार पाने के बाद मामले को गंभीर समझते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। संवाद
गर्मी ने फिर दिखाए तेवर
सुंदरबनी। उपजिले के आसपास के क्षेत्रों में पिछले चार पांच दिनों से बारिश नहीं होने के कारण गर्मी ने अपने तीखे तेवर फिर से दिखाना शुरू कर दिए हैं। चार दिन पहले हुई बारिश से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली थी, लेकिन उसके बाद फिर से लगातार तापमान बढ़ने के साथ गर्मी फिर से अपने रंग में है। अब लोग तपती गर्मी से बचने के लिए अपने घरों में छिपने के लिए मजबूर हैं। संवाद