{"_id":"b90f4b3d0441e2a9d0d02dadc42a186c","slug":"failed-to-prevent-the-post-charge-line-organically-spot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल रोकने में नाकाम चौकी प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाल रोकने में नाकाम चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sat, 15 Nov 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी ने छात्रा की हत्या का कड़ा संज्ञान लेते हुए कल्लर पुलिस चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी राजोरी डा. हसीब मुगल ने बताया कि हत्या के बाद गुस्साए परिजनों और अन्य लोगों ने सड़क जाम कर घंटों प्रदर्शन कर बवाल मचाया था। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी पहुंच कर तोड़ फोड़ की और पुलिस चौकी प्रभारी पर कई प्रकार के आरोप भी लगाए थे। चौकी प्रभारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असफल रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी को जिला पुलिस लाइन हाजिर के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
हत्या की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किए जाने की बात कहते हुए एसएसपी ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जाएगा। हत्या के आरोपी युवक का साथ और किसने दिया और क्या उसने किसी साजिश के तहत हत्या की है, इस बात की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
एसएसपी के अनुसार पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उधर, कानून को अपने हाथ में लेकर पुलिस चौकी में तोड़फोड़ करने का कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसएचओ राजोरी यशपाल सिंह जम्वाल ने बताया कि पुलिस चौकी में बवाल मचाने और तोड़फोड़ करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस हिरासत में आरोपी का इलाज
जम्मू। राजोरी में चाकू मारकर युवती की हत्या करने वाले आरोपी को वीरवार रात जीएमसी लाया गया था। यहां पुलिस हिरासत में उसका इलाज चल रहा है। युवती की हत्या के आरोप में राजोरी निवासी आशीष के खिलाफ हत्या का केस भी दर्ज है। जीएमसी में तीन पुलिस मुलाजिमों के घेरे में उसे रखा गया है। खबर की सनसनी के बाद कई लोग उसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं। बता दें कि युवक ने युवती की हत्या करने के बाद खुद मक्के की फसल में डालने वाली जहरीली गोलियां निगल ली थी। जिससे उसकी हालत खराब हो गई।