{"_id":"c3d14eb698345dde5e6b87af78707b50","slug":"fact-many-booths-enrollment-drive-lock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनरोलमेंट ड्राइव का सचः कई बूथों पर ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनरोलमेंट ड्राइव का सचः कई बूथों पर ताला
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 17 Nov 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूथों पर जिला चुनाव आयोग के विशेष एनरोलमेंट ड्राइव का असर नहीं रहा। रविवार को नाम दर्ज नहीं होने से कई मतदाता मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन
जिला चुनाव अधिकारी द्वारा रविवार को जिले भर के 517 पोलिंग बूथों पर विशेष एनरोलमेंट ड्राइव चलाने के कड़े निर्देश के बावजूद कई पोलिंग बूथों पर ताला लटकता मिला। अमर उजाला टीम को सुबह करीब 11 बजे जवाहर नगर स्थित सरकारी मिडिल स्कूल पोलिंग बूथ पर ताला लटकता मिला।
इसके अलावा टीम ने दोपहर 12 बजे शहर के दस्सल कराईयां पोलिंग बूथ नं 83 का दौरा किया तो सरकारी मिडिल स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर ताला लगा मिला। जबकि12 बजकर 42 मिनट पर पोलिंग बूथ नं 103 दस्सल जट्टा प्राइमरी स्कूल भवन और 1 बजकर 40 मिनट पर पोलिंग बूथ नं. 46 सरकारी हाई स्कूल नगरोटा में ताला लटका मिला।
विज्ञापन
इसके बाद दोपहर तीन बजे पोलिंग बूथ नं. 84 सरकारी मिडिल स्कूल बडून में ताला लगा मिला। इन बूथों पर कई मतदाता मतदान सूचियों में अपना नाम दर्ज करवाने आए थे, लेकिन उन्हें लौटना पड़ा।
विज्ञापन