{"_id":"64e908afbd78ea94f9064a48","slug":"explosive-found-in-rajouri-rajouri-news-c-272-1-raj1001-371-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: सेना के जैमर पर विस्फोटक के मिले संकेत, चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: सेना के जैमर पर विस्फोटक के मिले संकेत, चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन
राजोरी के मंजाकोट के नैली में फैली सनसनी, दो दिन पहले भी इसी स्थान पर घटी थी यही घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। राजोेरी-पुंछ हाईवे स्थित मंजाकोट थाने के तहत पड़ने वाले नैली क्षेत्र में शुक्रवार को एक बार फिर आईईडी विस्फोटक जैसा पदार्थ मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। इसके बाद सेना और पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया।
सूत्रों के अनुसार सेना द्वारा लगाए जैमर में उक्त इलाके में किसी विस्फोटक के होने के संकेत मिले। इसके बाद सेना ने बिना समय गंवाए पुलिस की मदद से पूरे इलाके की घेराबंदी कर गहन तलाशी अभियान शुरू किया। राजोरी से पुंछ जा रहे वाहनों को मंजाकोट से ककोड़ा की ओर डाइवर्ट कर तलाशी अभियान शुरू किया गया, जो करीब एक घंटे तक चला। लेकिन, सेना और पुलिस को कुछ मिला नहीं। सेना और पुलिस ने वाहनों को डाइवर्ट कर सड़क किनारे और आसपास के इलाके में चप्पा चप्पा खंगाला। इसके बाद सेना ने यातायात सुचारू करवा दिया। बता दें कि दो दिन पहले भी सेना के जैमर में इसी इलाके में आईईडी जैसे विस्फोटक होने के संकेत मिले थे। तब भी करीब 3 घंटे तक यातायात डाइवर्ट कर तलाशी अभियान चलाया गया था, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा था।