फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   errigation department

धान की बुवाई के मौसम में एक्सईएन के पद खाली पड़े होने से हो रही दिक्कतें

विज्ञापन
errigation department
राजोरी। ऐसे समय में जब जिले के अधिकांश हिस्सों में धान की फसल बोई जा रही है। राजोरी और नौशेरा डिवीजन में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक्सईएन केपद खाली पड़े हैं। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग मिट्टी के कटाव को रोकने और बाढ़ के दौरान बचाव अभियान शुरू करने के लिए बाढ़ प्रबंधन योजनाओं को तैयार करने के अलावा सिंचाई नहरों की देखरेख और मरम्मत का कार्य करता है।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से लगातार हो रही बारिश के कारण अधिकांश नदी नालों में जलस्तर सामान्य स्तर से ऊपर हो गया है। इस प्रकार बाढ़ और मिट्टी के कटाव का खतरा बढ़ गया है। धान की फसल को नुकसान होने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। ऐसे में राजोरी और नौशेरा दोनों सब डिविजनों में एक्सईएन के पद खाली पड़े हैं और दोनों डिवीजनों में इस सीजन में बाढ़ प्रबंधन योजना तैयार करने वाला कोई नहीं है। जानकारी के अनुसार एक्सईएन डिवीजन राजोरी का पद इस वर्ष 31 मार्च से खाली हो गया था। उसके बाद सरकार ने एक्सईएन नौशेरा को एक्सईएन राजोरी डिवीजन का अतिरिक्त प्रभार दे दिया, लेकिन एक्सईएन नौशेरा भी इस साल 31 मई को रिटायर हो गए व उसके बाद अब तक दोनों डिविजनों में पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

एक्सईएन के पद रिक्त होने से न केवल कृषि से संबंधित कार्य ही नहीं हुए हैं, बल्कि सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के निचले स्तर के कर्मचारी भी दावा कर रहे हैं कि उन्हें मई के बाद से उन्हें अपना वेतन नहीं मिला है। वेतन निकालने के लिए ड्राइंग और डिसबशिंग पावर एक्सईएन के पास होती हैं और एक्सईएन के पद रिक्त होने से वेतन भी नहीं निकल रहा है। इस संबंध में डीसी मोहम्मद एजएज असद ने कहा कि एक्सईएन के पद रिक्त होने की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और बहुत जल्द ही नियुक्तियां हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed