फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   encrochment

अतिक्रंमण हटाने की मुहिंम के दौरांन मयूनिसिपल कमेटी के कर्मचारियों तथा दुकंनदारों के बीच हुई झडप

विज्ञापन
encrochment
सुंदरबनी। नगर में दुकानदारों द्वारा सड़कों पर अतिक्रमण करने के खिलाफ म्यूनिसिपल कमेटी की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान बुधवार को म्यूनिसिपल कमेटी के कर्मचारियों और दुकानदारों के बीच झड़प हो गई। दुकानदारों ने कमेटी कर्मचारियों के पास से जीआईआर बुक और अन्य दस्तावेज छीन लिए। हालात बिगड़ते देख कर्मचारी बगैर अतिक्रमण हटाए लौट गए। कमेटी की तरफ इस संबंध में थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

नगर की सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण की मिल रही शिकायत पर बुधवार को म्यूनिसिपल कमेटी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का नेतृत्व ईओ नितिन गुप्ता कर रहे थे। सुंदरबनी नगर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। इसे लेकर कमेटी कर्मचारियों और दुकानदारों के बीच झड़प हो गई। आरोप है कि इस बीच दुकानदारों ने कर्मचारियों से जीआईआर बुक और अन्य दस्तावेज छीन लिए। विवाद बढ़ता देख कमेटी कर्मचारी वापस कार्यालय लौट गए।
विज्ञापन

म्यूनिसिपल कमेटी के कर्मचारियों ने दुकानदारों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए इस संबंध में सुंदरबनी थाने में तहरीर दी है। कमेटी अधिकारियों का कहना है कि दुकानदार फुटपाथ और सरकारी बाजार में अतिक्रमण बढ़ाते जा रहे हैं। बाजार में लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कतें होती हैं। दुकानदार अगर अपनी दुकान की सीमा में ही सामान रखें तो अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की जरूरत ही नहीं है। इस दौरान कमेटी के दस्तावेज भी छीने गए हैं। ईओ नितिन गुप्ता का कहना है कि कमेटी की अतिक्रमण हटाओ के दौरान हुई झड़प की शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी संजीव सिंह सलाथिया का कहना है कि कमेटी की ओर से कुछ दुकानदारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed