फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Encompass people to shortage of gas cylinders

गैस सिलेंडर की किल्लत पर लोगों ने दिया धरना

Sun, 12 Oct 2014 01:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, राजोरी Updated Sun, 12 Oct 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
Encompass people to shortage of gas cylinders

शहर व आस-पास के क्षेत्रों में लोगों को गैस सिलेंडर की भारी किल्लत से निजात नहीं मिल रही है। आए दिन लोग प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं शनिवार को शहर के खेवरा, धनोर क्षेत्राें के लोगों ने धरना दिया और जल्द गैस की किल्लत से छुटकारा दिलाने की मांग की।

विज्ञापन


इस अवसर पर स्थानीय निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि पिछले तीन महीनों से उन्हें एलपीजी सिलेंडर के लिए ठोकरें खानी पड़ रही हैं। कई बार पूरा-पूरा दिन सिलेंडर के लिए इंतजार करने के बाद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। रजनी देवी ने बताया कि उनके घर में कई दिनों से गैस खत्म है और आग जला कर या मिट्टी के तेल का प्रयोग कर काम चला रही हैं। करवाचौथ के पर्व पर भी हमें गैस के लिए धरना देना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से कहा कि वह जल्द समाधान के लिए कदम उठाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed