{"_id":"cc458e9d81000e6f20e1cdff3370c5fc","slug":"electricity-department-rade-in-poonch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग ने मारे ताबड़तोड़ छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग ने मारे ताबड़तोड़ छापे
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
Updated Sun, 24 Jan 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग ने सुरनकोट कसबे तथा आस पास के क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। विभाग ने लोगों द्वारा प्रयोग किए जा रहे दर्जनों की संख्या में हीटर एंव बायलर जब्त किए।
विज्ञापन
साथ ही इस मौके पर अवैध रूप से लगाए गए बिजली के पांच कनेक्शन काट कर उनकी तारें जब्त कर ली। विभाग के असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर मोहम्मद फजल ने लोगों को निर्देश दिए कि वह बिजली की चोरी करने जैसा अपराध न करें, क्योंकि अगली बार इसके लिए दोषियों को दंड दिया जाएगा।
विज्ञापन
मोहम्मद फजल ने दोषियों को आगे से ऐसा न करने के निर्देश देते हुए छोड़ दिया साथ ही कहा कि विभाग बिजली की चोरी सहन नहीं करेगा आगे ऐसा करते पाए जाने वालों को कड़े से कड़ा दंड दिया जाएगा।
विज्ञापन