{"_id":"7cc2d15f5b832f348bc2b29cbe0f6cf5","slug":"electric-wire-hanging-on-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ों से लटक रहे बिजली के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ों से लटक रहे बिजली के तार
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2015 06:55 PM IST
विज्ञापन
मंजाकोट तहसील के एलओसी के पास बसे गांव पंजग्राई में पेड़ों से लटके बिजली के तार हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
दरअसल गांव में कई साल पहले बिजली पहुंचाने के मकसद से बिजली के तार तो लगाए गए लेकिन इन तारों को खंभों की जगह पेड़ों की डालियों के सहारे लटका कर गांव तक बिजली पहुंचाई गई।
स्थानीय लोगों ने इस बारे में कई बार बिजली विभाग को अवगत करवाया लेकिन विभागीय अधिकारियों की नींद नहीं खुली।
क्षेत्र के सरपंच मोहम्मद आजम, अब्दुल रशीद, चौधरी लियाकत, बशीर हुसैन ने कहा कि ग्रामीण जिस रास्ते को आने जाने के लिए इस्तेमाल करते हैं उसी रास्त के पास के पेड़ों से बिजली के तार गुजरे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में हर वक्त राहगीरों की जान खतरे में रहती है। इसके साथ ही बारिश के दिनों में गीले पेड़ों में भी करंट उतर जाता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जल्द क्षेत्र में खंभे लगाने की मांग की है।
विज्ञापन