फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   education

नारा लेखन प्रतियोगिता में शाजिया को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
education
राजोरी। जिले के बुद्धल स्थित डिग्री कॉलेज में रेड रिबन क्लब (आरआरसी) ने एनएसएस इकाई के सहयोग से नारा लेखन प्रतियोगिता कराई। इसके आयोजन में कॉलेज के करीब 70 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्लोगन के माध्यम से प्रतिभागियों ने शहरवासियों को बताया कि जागरूकता के अभाव में लोग एड्स का शिकार हो जाते हैं। इसी कारण एक दिन उनकी मौत भी हो जाती है। इससे जागरूक रहकर बचा जा सकता है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर शाजिया अख्तर, अरबाज खान और खुर्शीद अहमद को पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अगर किसी को एड्स होने का शक होते है तो वह तुरंत अस्पताल पहुंच कर अपनी जांच करवाए। समय रहते अगर इसका पता चल जाए तो इसको बढ़ने से रोका जा सकता है। इससे दूसरे को भी एड्स से बचा सकते हैं। प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मोहम्मद मुजम्मल हुसैन ने की। उन्होंने जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया। प्राचार्य ने कहा कि एचआईवी के प्रति जागरूकता लाने के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। सावधानी और बचाव ही इसका बेहतर उपाय है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर एजाज अहमद सीटीओ एनसीसी डॉ. दया राम और अन्य संकाय सदस्य उपस्थित थे। या।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed