फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   education

डीएसईजे ने प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से विंटर कैंप्स का आयोजन किया

विज्ञापन
education
राजोरी। डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन जम्मू (डीएसईजे) ने प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से जिजे के दूर दराज में सर्द क्षेत्र में विंटर कैंपस आयोजित किया। सीईओ और जेडईओ कोटरंका के मार्गदर्शन में मास्टर ट्रेनर्स (एमटी) रिसोर्सपर्सन (आरपी) और कैंप शिक्षकों का उन्मुखीकरण आयोजित किया गया। कैंप में तीसरी से आठवीं कक्षा के छात्र शामिल हैं। ये कैंप सरकारी, निजी और स्कूल से बाहर के सभी बच्चों के लिए सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक खुले रहेंगे।
विज्ञापन

प्रथम शिक्षा फाउंडेशन विभिन्न गतिविधियों की निगरानी के लिए शिक्षकों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय करने के लिए डिस्ट्रिक्ट रिसोर लीडर्स (डीआरएल) और ब्लॉक रिसोर लीडर्स (बीआरएल) की प्रतिनियुक्ति करेगा। शिविरों के संबंध में समुदाय की प्रतिक्रिया जानने और बच्चों की उपलब्धि के स्तर को उनके साथ साझा करने के लिए तालीमी मुलाकत के रूप में माता-पिता, शिक्षक बैठक साप्ताहिक आयोजित की जाएगी। उक्त कैंप में अगल-बगल स्कूल रेडीनेस मेला भी आयोजित किया जाएगा, जहां पहली और दूसरी कक्षा के बच्चे और उनके माता-पिता नामांकन के लिए मेले में आएंगे।
विज्ञापन

एमटी, आरपी और कैंप शिक्षकों को उन्मुख करने वाले प्रथम की टीम के सदस्यों में आसिफ तांत्रे, महविश शकूर, इशरत मीर, जबीर शाह और आबिदा कौसर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed