फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   education

सीईओ राजोरी को जम्मू डायरेक्टर कार्यालय किया अटैच

विज्ञापन
education
राजोरी । जम्मू-कश्मीर सरकार (स्कूल शिक्षा विभाग) ने सोमवार को जारी आदेश में मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) राजोेरी को निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू के कार्यालय मे अटैच किया है।
विज्ञापन

आदेश में लिखा गया है कि यह आदेश दिया जाता है कि निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू द्वारा गहन जांच की जाएगी, जो इस आदेश के जारी होने की तारीख से सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 6 एवं 7 नवंबर को शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने सीईओ द्वारा ट्रांसफर किये 50 शिक्षकों के ट्रांसफर आदेश और शिक्षकों की अस्थायी स्थानांतरण सूची पर रोक लगा दी थी और सीईओ के खिलाफ जाँच के आदेश जारी किये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश में निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू को भी मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया था क्युकी जिले के कई शिक्षकों द्वारा सीईओ के खिलाफ कई शिकायतों दर्ज कराई गयी थी, जिसके बाद विभाग हरकत मे आया और जाँच शुरू कर दी।
यह जानने के लिए जांच शुरू की गई थी कि क्या मुख्य शिक्षा अधिकारी राजोेरी द्वारा किए गए तबादले स्कूल शिक्षा विभाग की स्थानांतरण नीति के तहत आते हैं। वही सीईओ गुलाजार हुसैन के अनुसार 16 अक्टूबर को जारी उनके आदेश के तहत 234 शिक्षकों को हार्ड जोन से सॉफ्ट जोन और इसके विपरीत स्थानांतरित और समायोजित किया गया था। ये सभी तबादले एनुअल ट्रांसफर ड्राइव (एटीडी) के दिशा-निर्देशों के तहत किए गए थे।
सरकार ने सोशल मीडिया नेटवर्क (व्हाट्सएप) पर अपलोड की गई उनकी अस्थायी स्थानांतरण सूची पर रोक लगाई है।
जहां तक तबादलों का संबंध है (सॉफ्ट जोन से हार्ड जोन और इसके विपरीत) सीईओ के कार्यालय को तबादलों के लिए 951 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से लगभग 375 आवेदनों पर विचार किया गया था और तदनुसार जनरल लाइन शिक्षकों की एक अस्थायी स्थानांतरण सूची जारी की गई थी। सीईओ के ट्रांसफर आदेश से

कुछ प्रभावित शिक्षकों ने सीईओ और उनके 16 अक्टूबर के स्थानांतरण आदेश के खिलाफ उच्च अधिकारियों से संपर्क किया था जिसके बाद प्रस्तावित/अस्थायी स्थानांतरण सूची पर रोक लगा कर और एक जांच शुरू की गई थी।
बता दें कि सीईओ राजोरी 2 महीने बाद यानि कि फरवरी 2022 मे रिटायर होने वाले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed