फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   education

कॉलेज ऑफ नर्सिंग में तीन शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स शुरू

विज्ञापन
education
राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रोफेसर अकबर मसूद ने सोमवार को कॉलेज ऑफ नर्सिंग में तीन नए शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स का उद्घाटन किया। इसमें शामिल कोविड फ्र ंटलाइन वर्कर - बेसिक केयर सपोर्ट, एडवांस केयर सपोर्ट और होम केयर सपोर्ट शामिल हैं। नेशनल हेल्थ मिशन के सहयोग से शुरू किए कोई में 2500 फ्रंटलाइन कोविड वॉरियर्स को प्रशिक्षित करने का प्रयास है।
विज्ञापन

बीजीएसबीयू का कॉलेज ऑफ नर्सिंग प्रशिक्षण में से एक है। केंद्र स्किल इंडिया मिशन के तहत प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को वजीफा और सहायता दी जाएगी। प्रोफेसर अकबर ने कहा कि इन पाठ्यक्रमों को स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यबल की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जोड़ा गया है। इसे कोविड-19 के खिलाफ लड़ने के राष्ट्र के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए अकबर ने कहा कि इन शॉर्ट टर्म कोर्स का उद्देश्य देश के स्वास्थ्य क्षेत्र को आगे बढ़ाना है। ताकि कोरोना से लड़ने के लिए फ्रंट लाइन वर्कर्स के कौशल को उन्नत किया जा सके।
विज्ञापन

कुलपति ने स्वास्थ्य और नर्सिंग शिक्षा के एक प्रमुख संस्थान के रूप में नर्सिंग कॉलेजों के विकास में उनकी प्रतिबद्धता और अथक प्रयास के लिए प्रिंसिपल नर्सिंग कॉलेज डॉ. तीति जेवियर के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रोफेसर इकबाल परवेज, रजिस्ट्रार मोहम्मद इशाक, संयुक्त रजिस्ट्रार एवं ओएसडी नर्सिंग कॉलेज सुनीत गुप्ता और नर्सिंग कॉलेज के फैकल्टी सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed