फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   education

राजोरी की शिक्षा ने पाया

विज्ञापन
education
राजोरी। एलओसी से सटे राजोरी जिले के दूरदराज क्षेत्र अमरोह की बेटी ने विपरीत परिस्थितियों में भी 12वीं कक्षा में 98.06 फीसदी अंक लेकर शानदार प्रदर्शन किया है। आयशा बीबी गरीब परिवार से है, जिसे स्कूल प्रबंधन की ओर से बिना फीस लिए पढ़ाया गया। आयशा ने कड़ी मेहनत की और परिवार व स्कूल प्रबंधन के प्रोत्साहन से बेहतर प्रदर्शन कर नाम रोशन किया। आयशा के पिता गुलाम रसूल ने बताया कि अमरोह गांव में बिजली समेत कई बुनियादी सुविधाआें का अभाव है, लेकिन बेटी तालीम हासिल करना चाहती थी, जिसे एमआईई हायर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन ने बिना फीस लिए पढ़ाया। बाकायदा अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाई। स्कूल आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों से फीस नहीं लेता। बेटी की उपलब्धि के लिए सबसे बड़ा प्रोत्साहन स्कूल का रहा। पूरा परिवार बेटी की सफलता से बेहद खुश है। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed