फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   education

वीसी ने बीजीएसबीयू में हॉस्टल, हेल्थ सेंटर, कैंटीन में व्यवस्था की समीक्षा की

विज्ञापन
education
बाबा गुलाम शाह बादशा विवि के वीसी कैंटीन में खाने की जांच करते हुए। - फोटो : RAJOURI
राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबी यू) के नए उप कुलपति प्रोफेसर अकबर मसूद की पहल पर, छात्रों ने उत्साह के साथ कैंपस में पहुंचना शुरू कर दिया है। उनके ठहरने और कक्षाओं के संचालन की व्यवस्था की गई है। छात्रावास के साथ-साथ भोजन की सुविधा भी यूजीसी निर्देश के अनुसार सभी मानदंडों का पालन करते हुए उपलब्ध कराया गया है। बुधवार को उप कुलपति ने कैंटीन की व्यवस्था देखी। साथ ही छात्रों को दिए जा रहे खाने की गुणवत्ता भी चेक की।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उप कुलपति ने परिसर में सभी विभागों, छात्रावासों, कैंटीनों और अन्य सुविधाओं के लिए व्यक्तिगत रूप से व्यवस्थाओं की प्रगति की निगरानी की। छात्रावासों में छात्रों ने ऑफ़लाइन कक्षाएं शुरू करने में विश्वविद्यालय की कार्रवाई का स्वागत किया। एक छात्र ने कहा मुझे कैंपस का माहौल याद आ रहा था और मुझे खुशी हुई कि मैं ऑफलाइन कक्षाओं में वापस जाऊंगा। भोजन की गुणवत्ता की जांच करने के लिए कुलपति ने व्यक्तिगत रूप से कैंटीन का दौरा किया और छात्रों के साथ भोजन साझा किया ताकि उन्हें दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की जा सके।
विज्ञापन

वीसी ने कहा कि मैं अपने छात्रों के स्वास्थ्य के बारे में चिंतित हूं। अकबर मसूद ने सभी वार्डन को निर्देश दिया कि वे भोजन करते समय हॉस्टल और कैंटीन में दैनिक आधार पर भोजन की गुणवत्ता की जांच करें। अकबर मसूद ने कहा कि छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। हम यहां आपकी देखभाल करने के लिए हैं। हम एक परिवार हैं और हम परिसर में घर जैसा माहौल बनाना चाहते हैं। कुलपति ने छात्रों से नियमित रूप से ऑफ़लाइन कक्षाओं में भाग लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed