{"_id":"68532b008297b5066c02e61a","slug":"education-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-104834-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: हाई स्कूल गब्बर में शिक्षकों की कमी, इमारत भी दयनीय, छात्रों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: हाई स्कूल गब्बर में शिक्षकों की कमी, इमारत भी दयनीय, छात्रों का प्रदर्शन
विज्ञापन
-360 से अधिक छात्रों को पढ़ा रहे तीन शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। कोटरंका शिक्षा जोन के सरकारी हाई स्कूल गब्बर के छात्रोें ने बुधवार को शिक्षकों की कमी और खस्ताहाल इमारत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से 360 से अधिक छात्रों को रोजाना परेशान होना पड़ता है।
लोगों ने कहा कि स्कूल को 2007 में मिडिल स्कूल से हाई स्कूल में अपग्रेड किया गया था। 18 साल बाद भी स्कूल दयनीय हालत में है। स्टाफ की भी भारी कमी है। बुद्धल से भाजपा नेता मंजूर अहमद नाइक ने बताया कि वर्तमान में स्वीकृत शिक्षकों के 9 पदों में से केवल 4 भरे गए हैं। पांच पद रिक्त हैं। इनमें चार नियमित शिक्षक पद और एक शारीरिक शिक्षा मास्टर का पद शामिल है। 360 से अधिक छात्रों को तीन शिक्षक पढ़ा रहे हैं। खस्ताहाल स्कूल भवन से हादसे का डर रहता है।
उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि वह स्कूल शिक्षा निदेशक जम्मू के साथ-साथ अन्य उच्च अधिकारियों के साथ मामले को उठाएंगे। एक सप्ताह के भीतर रिक्त पदों को भरने और बुनियादी ढांचे की मरम्मत के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।