{"_id":"2a58ef9f073965a2506b977902d2e682","slug":"dsp-tribute-to-martyr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद डीएसपी को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद डीएसपी को दी गई श्रद्धांजलि
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू राजोरी राष्ट्रीय राज मार्ग स्थित शहर के कल्लर निवासी शहीद डीएसपी घ्ानश्याम शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रविवार को कल्लर स्थित घ्ानश्याम चौक में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पहाड़ी सलाहकार बोर्ड के वाइस चयेरमैन एवं राज्य मंत्री कुलदीप राज गुप्ता, एएसपी राजोरी तेजेंद्र सिंह सहित शहीद के परिवार वाले व भारी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर राज्यमंत्री, एएसपी और अन्यों ने शहीद डीएसपी की प्रतिमा पर फूलमालाएं चढ़ा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन यानि 27 दिसंबर 1998 को डीएसपी श्रीनगर के कारगो कांप्लेक्स में आतंकवादियों के फिदायींन हमले में शहीद हुए थे।
विज्ञापन
डीएसपी ने अपनी जान देकर अन्य कई अधिकारियों व जवानों की जानें बचाई थीं। ऐसे कितने ही अन्य अधिकारी व जवान देश के नाम पर शहीद हुए हैं। आतंकवादियों से लोहा ले अपनी जानें कुर्बान करने वाले शहीदों को राज्य की जनता हो या फिर जिले की जनता कभी नहीं भूल पाएगी।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने शहीद के परिवार वालों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी है तो वह कभी भी सरकार के पास पहुंच अवगत करवा सकते हैं। इस अवसर पर एएसपी ने अपने संबोधन में शहीद की शहादत को याद करते हुए कहा कि शहीद डीएसपी ध्ानश्याम एक जांबाज और बहादुर पुलिस अधिकारी थे। वह अपने कार्यकाल में कई आतंकवादियों को मार गिराने का गौरव प्राप्त कर चुके थे। पुलिस विभाग उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा।