{"_id":"2fdfae12fe88e0b56756bf3b5db86cc8","slug":"drug-accused-run-away-from-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी का आरोपी थाने से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी का आरोपी थाने से फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने से नशीली दवाओ का एक कुख्यात तस्कर सोमवार को पुलिस को चकमा दे फरार हो गया। पुलिस ने रविवार को राजोरी बीजीएसबी विश्वविद्यालय सड़क मार्ग से कुख्यात तस्कर मंजूर हुसैन पुत्र नूर हुसैन निवासी धनोर जरालां को गिरफ्तार किया था। तब वह चरस व नशीले कैप्सूल कुछ युवाओं को देने जा रहा था।
पुलिस ने उससे भारी मात्रा में चरस व नशीले कैप्सूल जब्त किए थे और उसे राजेारी पुलिस थाने में रखा था। सोमवार की सुबह पुलिस उसे कोर्ट में रिमांड पर ले जाने के लिए पुलिस थाने से बाहर निकाल रही थी।
तभी वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर थाने से फरार हो गया। वहीं इस संबंध में डीआईजी राजोरी पुंछ रेंज अशोक कुमार अत्री ने बताया कि पुलिस थाने से फरार तस्कर को फिर से गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही वह फिर से पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
वहीं डीआईजी ने बताया कि पुलिस थाने में तैनात उन सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिनकी मौजूदगी में तस्कर थाने से फरार हुआ है। एसएसपी को निर्देश दिए गए हैं कि वह मामले की जांच कर लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
पुलिस तस्कर के कब्जे से जब्त की गई चरस व कैप्सूल की संख्या के बारे में कुछ भी नहीं बता रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस को कुख्यात तस्कर की पिछले काफी समय से तलाश थी और उसका पकड़ा जाना पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा था।
एसएसपी राजेश्वर सिंह ने मामले में कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर मोहम्मद रफीद, कांस्टेबल मोहम्मद रफीक और अजहर हुसैन को सस्पेंड करते हुए पुलिस लाईन से अटैच कर दिया है। वहीं मामले की जांच डीएसपी ऑपरेशन इफ्तखार कुरैशी को सौंप दी है।