फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   drinking water problem

अप्पर भजवाल पंचायत में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए खर्च होंगे दो करोड सत्तर लाख रूपए

विज्ञापन
drinking water problem
सुंदरबनी। नगर के साथ लगते अपर भजवाल पंचायत में लोगों को कई वर्ष से पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। अब जलशक्ति विभाग की तरफ से अपर भजवाल पंचायत में पानी किल्लत को दूर करने के लिए 2.70 करोड़ रुपये की नई योजना को मंजूरी देकर लोगों की मांग को पूरा किया है। इससे अब अपर भजवाल पंचायत में पानी की समस्या दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस संबंध में जलशक्ति विभाग के एईई आशीष शर्मा ने बताया कि अपर भजवाल पंचायत में जलापूर्ति योजना को मंजूरी मिलने से लोगों को काफी लाभ मिलने वाला है। इस योजना के तहत एक डीप बोरवेल निकाला जाएगा। उसके आगे दो ओवरहेड टैंक एक गांव खब्बल तथा एक तरूठ में बनाया जाएगा, जिनमें आगे पानी की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ ही दिनों में इस स्कीम को अमलीजामा पहनाने के लिए योजना पर काम शुरू हो जाएगा। इसके तैयार होते ही अपर भजवाल के लोगों की वर्षों पुरानी पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed