{"_id":"6032aaae8ebc3ee9152651bf","slug":"drinking-water-problem-rajouri-news-jmu229722760","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की किल्ल्त को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की किल्ल्त को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
राजोरी। पेयजल किल्लत से जूझ रहे कलालकस के लोगों ने रविवार को जल शक्ति विभाग और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरपंच मोहम्मद फारुख की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाए।
सरपंच ने बताया कि करीब चार साल पहले क्षेत्र में बोरवेल खोदने का काम शुरू किया गया, लेकिन बीच में ही काम छोड़ दिया गया। चार साल में बोरवेल खोदने और उसे पूरा करने का काम शुरू नहीं किया गया। बोरवेल का काम अधर में लटका होने के कारण गांव में आए दिन पेयजल किल्लत बनी रहती है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने उपराज्यपाल और डीसी से गुहार लगाते हुए कहा कि वो संबंधित विभाग को जल्द से जल्द बोरवेल का काम पूरा करने के निर्देश दें ताकि समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने गुहार लगाते हुए कहा कि जब तक बोरवेल का काम पूरा नहीं हो जाता तब तक गांव में टैंकर से पानी की आपूर्ति की व्यवस्था की जाए। बता दें कि एक माह में कई बार प्रदर्शन करने के बाद भी लोगों की मांग पूरी नहीं हुई है।