{"_id":"4d808aea55c56ecdb7838cab57116413","slug":"do-not-use-mobile-while-driving-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चलाते समय मोबाइल न करें प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चलाते समय मोबाइल न करें प्रयोग
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 12 Jan 2015 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 26 वां रोड सेफ्टी सप्ताह रविवार को शुरू किया गया। सप्ताह के पहले दिन परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से शहर के पुराने बस अड्डे स्थित वाहन चालकों और सह चालकों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर एआरटीओ राजोरी शम्मी शर्मा और डीएसपी ट्रैफिक देवेंद्र सिंह ने उन्हें यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया।
उन्होंने चालकों को जागरूक करते हुए बताया कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
साथ ही वाहनों में ओवरलोडिंग भी न करें। वाहन चलाते समय म्यूजिक सिस्टम न चलाएं। तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं और किसी भी वाहन को ओवरटेक करने से पहले सामने और पीछे देख लें।
विज्ञापन
इसके अलावा तीव्र मोड़ों पर हार्न बजाएं। अपने साथ-साथ यात्रियों और सड़क किनारे पैदल चलने वालों की जान की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें।
इस संबंध में एआरटीओ ने बताया कि सोमवार को शहर के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थी रैलियां निकाल कर लोगों को जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्लेकार्ड बना कर वाहन चालकों और आम जनता को जागरूक किया जाएगा। अच्छा प्लेकार्ड बनाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। ताकी बच्चों में जागरूकता आए।
विज्ञापन