फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Discussion on examination: Rajouri's Nikhil Sudan got a chance to communicate with PM

परीक्षा पे चर्चा : राजोरी के निखिल सूदन को मिला पीएम संग संवाद का मौका

Tue, 11 Feb 2025 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Tue, 11 Feb 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Discussion on examination: Rajouri's Nikhil Sudan got a chance to communicate with PM
राजोरी के छात्र को सम्मानित करते आयोजक। संवाद - फोटो : rajauri
गवर्नमेंट बॉयज मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल का छात्र है निखिल सूदन
विज्ञापन

राजोरी। जिले के लिए गर्व का क्षण है। गवर्नमेंट बॉयज मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, राजोरी के छात्र निखिल सूदन ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ में केंद्र शासित प्रदेश का उत्कृष्ट प्रतिनिधित्व कर जिले का मान बढ़ाया।
इस उपलब्धि के सम्मान में शिक्षक भवन, जम्मू में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया, जहां अतिरिक्त मुख्य सचिव (प्रशासनिक सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग) शांतमनु (आईएएस), निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू, निदेशक समग्र शिक्षा, निदेशक योजना, संयुक्त निदेशक, मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ), प्रिंसिपल, शिक्षक, और छात्रों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के साथ संवाद का सुनहरा अवसर
यह बेहद गर्व की बात है कि निखिल सूदन जम्मू और कश्मीर के एकमात्र छात्र हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आमने-सामने बातचीत के लिए चुना गया। उनका यह चयन पूरी तरह उनके असाधारण शैक्षणिक प्रदर्शन और उत्कृष्ट सोच क्षमता के आधार पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर गवर्नमेंट बॉयज मॉडल एचएसएस राजोरी के प्रिंसिपल मोहम्मद मुस्लिम वानी और एस्कॉर्ट टीचर सुभाष शर्मा को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्य शिक्षा अधिकारी राजोरी और इस सफलता में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों व मार्गदर्शकों को हार्दिक बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed