डायरेक्टर एजुकेशन ने मांगी रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी शिक्षकों द्वारा अपने स्कूलों में कम ध्यान देने और प्राइवेट ट्यूशन केंद्रों में ट्यूशन पढ़ाने पर शिक्षा विभाग ने प्रतिबंध लगाया था। कुछ माह पहले शिक्षा विभाग ने जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों के सीईओ को लिखित में निर्देश जारी करते हुए कहा था कि वह अपने अपने क्षेत्रों में प्राइवेट ट्यूशन केंद्रों में कड़ी नजर रखें। ट्यूशन केंद्रों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के बारे में पूरी जांच करें और यदि कोई सरकारी शिक्षक किसी प्राइवेट ट्यूशन केंद्र में पढ़ा रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। कुछ दिन पहले डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन ने सीईओ राजोरी को एक आदेश जारी कर जिले में चलाए जा रहे सभी ट्यूशन केंद्रों का ब्योरा मांगा है।
सीईओ को लिखा गया है कि सरकारी शिक्षकों द्वारा चलाए जा रहे प्राइवेट ट्यूशन केंद्रों की पूरी सूची भेजी जाए। पिछले कुछ माह में जिले में यदि किसी सरकारी शिक्षक के खिलाफ ट्यूशन पढ़ाने का कोई मामला सामने आया है और उसके खिलाफ की गई कार्रवाई की भी पूरी रिपोर्ट भेजी जाए। सीईओ राजोरी अल्ताफ हुसैन ने इस संबंध में कड़ा नोटिस लेते हुए सभी डीडीओ को निर्देश जारी किए हैं कि वे दो दिन में रिपोर्ट पेश करें। यदि कहीं भी कोई सरकारी शिक्षक ट्यूशन नहीं पढ़ाता है तो डीडीओ इसके लिए एफिडेविट जमा करवाएं।