फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Demonstration regarding water shortage in riding area

Rajouri News: सवारी क्षेत्र में पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन

Sun, 09 Feb 2025 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Sun, 09 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Demonstration regarding water shortage in riding area
राजोरी के सवारी में पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : rajauri
दो घंटे जाम रहा राजोरी-बुद्धल मार्ग, पुलिस ने आश्वासन देकर करवाया समाप्त
विज्ञापन

राजोरी। जिले के सवारी क्षेत्र में पीने के पानी की भारी किल्लत को लेकर स्थानीय निवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राजोरी-बुद्धल सड़क मार्ग को जाम कर जल शक्ति विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्होंने पानी से भरे बर्तन और जल शक्ति विभाग के पानी के कनेक्शन की रसीदें हाथों में लेकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले पांच महीनों से उन्हें पानी की आपूर्ति नहीं मिल रही है और प्रशासन उनकी समस्या को नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस गंभीर मुद्दे में हस्तक्षेप करने की मांग की। इस मौके पर हाजी कय्यूम, निसार बट्ट, रशीद शेख समेत अन्य लोगों ने बताया कि जल आपूर्ति बाधित होने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कनेक्शन लेने के बावजूद पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने डीसी से जल्द से जल्द समाधान निकालने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्होंने कई बार जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला, जिससे ऐसा लगता है कि उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed