{"_id":"44d0dbdabfe0c5ddcad381a006c22f91","slug":"demonstration-against-government-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 19 Mar 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
जिले की मंडी तहसील के भूस्खलन प्रभावित गांव छंबर किनारी के ग्रामीणों ने बुधवार को प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदर्शनकारी उन्हें सुरक्षित स्थानों पर बसाने और विस्थापितों को दी जाने वाली सुविधाएं देने की मांग कर रहे थे। उधर, प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर तहसीलदार मंडी आमिर राथर ने मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
लोगों को उनकी मांगें उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन देते हुए प्रदर्शन समाप्त करवाया। छंबर किनारी में भूस्खलन की जद में आए करीब 36 परिवारों के लोग गांव में एकत्र हुए।
विज्ञापन
उन्हाेंने प्रशासन और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मोहम्मद रफीक, मुश्ताक अहमद, हजारा बेगम, रजिया बेगम आदि का आरोप था कि वर्षा के कारण उनके घरों के पीछे का पहाड़ काफी तेजी से खिसक रहा है।
जिससे कई घरों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। हम लोगों को मजबूरी में अपना घर छोड़ना पड़ा है। आज कई दिन बीत जाने के बाद भी हमें केवल एक एक तंबू ही सरकारी सहायता के तौर पर दिया गया है।