{"_id":"631a5886ceea0d464c3d9a7e","slug":"death-rajouri-news-jmu267598071","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल के मासूम की पानी के टैंक में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल के मासूम की पानी के टैंक में गिरने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। राजोरी जिले के बुद्धल क्षेत्र में एक सात साल के मासूम की बेडरूम में बने वाटर टैंक में गिर कर डूबने से मौत हो गई। यह घटना बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे की है। मृत मासूम की पहचान विवांश शर्मा पुत्र सुनील शर्मा निवासी बुद्धल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार विवांश घर के बेडरूम में मां के साथ बैठकर पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता सुनील कहीं बाहर नौकरी करते हैं और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि उसकी मां रात को उठी और मवेशियों को पानी पिलाने के लिए बेडरूम में ही बनाए गए वाटर टैंक का ढक्कन उठाया और बाल्टी में पानी लेकर चली गई। जल्दबाजी में टैंक के ऊपर ढक्कन रखना भूल गई। कुछ समय बाद बच्चा भी हाथ में कापी और पेंसिल लेकर मां के पीछे जाने के लिए जैसे ही बेड से नीचे उतरा तो सीधे ही खुले वॉटर टैंक में गिर गया।
मां ने लौट कर पाया कि बेटा वहां नहीं है। उसने हर जगह तलाश की लेकिन बच्चा नहीं मिला। इस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग भी वहां एकत्र हो गए। करीब आधे घंटे तक बच्चे का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। फिर अचानक एक व्यक्ति की नजर घर के बेडरूम के साथ खुले पड़े वॉटर टैंक पर पड़ी। जब उसने टैंक में झांक कर देखा तो पानी के ऊपर उस कापी तैर रही थी, जिससे प्रतीत हुआ कि बच्चा डूब चुका है। सीढ़ी लगा कर एक व्यक्ति टैंक में घुसा और बेहोशी की हालत में बाहर निकाल कर सरकारी अस्पताल बुद्धल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया। वीरवार को बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
10 फुट गहरा था वाटर टैंक
अभागी मां ने मवेशियों को पानी पिलाने के लिए वाटर टैंक का ढक्कन खोला था, जिसे वह बंद करना भूल गई थी। इसके बाद जब विवांश मां के पीछे जाने के लिए बेड से जैसे ही उतरा तो सीधे ही 10 फुट गहरे वाटर टैंक में जा गिरा। इस कारण उसकी जान चली गई।
बेडरूम में बनाया वाटर टैंक बना हादसे का कारण
वाटर टैंक अमूमन घर के बाहर या अन्य क्षेत्र मेें बनाए जाते हैं, लेकिन जहां यह घटना हुई उस घर में बेडरूम में बना था। वहीं, उसके साथ बेड लगाया हुआ था। जैसे ही बच्चा मां के पीछे जाने के लिए उतरा तो सीधे टैंक में जा गिरा, जिसके बाद वह डूब गया।
दो बहनों का इकलौता भाई था विवांश
विवांश परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी दों बहने हैं। मासूम की मौत होने पर घर के साथ-साथ पूरे इलाके में मातम छा गया। परिवार की रो-रोकर बुरी हालत है।