फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   dealers protest for rashan card

नए राशन कार्ड नहीं बनने पर डीलरों में भारी रोष

Sat, 06 Feb 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरबनी
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरबनी Updated Sat, 06 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
dealers protest for rashan card

नए राशन कार्ड नहीं बनने पर डीलरों ने एसडीएम सुंदरबनी से मिलकर कड़ा रोष जताया। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से उपजिला सुंदरबनी में नियुक्त राशन डीलरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सुंदरबनी करतार सिंह से मिलकर नए सिरे से राशन कार्डों को बनाने में की गई हेराफेरी का आरोप लगाया।

विज्ञापन


कहा कि कड़ी मेहनत करके उन्होंने लोगों के नए राशन कार्ड बनाने के लिए फार्म भरकर खाद्य आपूर्ति विभाग के पास फार्म जमा करवाए, लेकिन विभाग की तरफ  से जारी की गई नई लिस्टों में भारी हेराफेरी हुई है।
विज्ञापन


इस संबंध में भजवाल के डीलर तेज राम ने कहा कि उन्होंने 1300 के करीब राशन कार्ड बनाने के फार्म भरकर विभाग के पास जमा करवाए, जिनमें से कोई भी राशन कार्ड नहीं बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार से अन्य डीलरों ने भी नए राशन कार्ड बनने में भारी अनियमित्ताएं होने का आरोप लगाया। एसडीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों को खाद्य आपूर्ति विभाग के आलाधिकारियों के साथ मिलकर हल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed