{"_id":"62192beec0026347562ef5af","slug":"dead-corona-rajouri-news-jmu2545945172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। राजोेरी जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में बीते कई दिनों से लगातार गिरावट है। इसी के साथ जिला प्रशासन ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कोविड-19 के प्रतिबंधों में संशोधन किया है। मगर इसी बीच राजोेरी तहसील निवासी कोरोना संक्रमित 33 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला का जीएमसी जम्मू में इलाज चल रहा था। जिले में तीसरी लहर के दौरान ये 10वीं मौत है। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 249 हो गई है।
डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट विकास कुंडल के निर्देश पर प्रवर्तन दल पूरे जिले में कोविड प्रोटोकॉल को लागू करने के लिए प्रवर्तन अभियान जारी रखे है। वहीं विशेष टीमों ने विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों से 8800 रुपये जुर्माना वसूल किया। बतादें कि प्रवर्तन अभियान एक अप्रैल 2021 को शुरू हुआ था और तब से प्रवर्तन टीमों ने 68,241 लोगों से 92,44,914 रुपये जुर्माना वसूल चुका है। उदर स्वास्थ्य विभाग ने 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को 399 कोविड वैक्सीन की खुराक पिलाई। वहीं जिले में शुक्रवार को कोई पॉजिटिव नहीं मिला। जिले में इस समय नौ सक्रिय पॉजिटिव केस हैं, जिनमें आठ लोग होम आइसोलेशन में हैं।