{"_id":"60ef29d18ebc3e0a3528675a","slug":"dc-visit-to-university-rajouri-news-jmu239455619","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने बीजीएसबी विवि का दौरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने बीजीएसबी विवि का दौरा किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने बुधवार को बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) का दौरा किया। इस दौरान युवाओं और जिले के विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी उपायों को शुरू करने की रणनीति तैयार करने के लिए उन्होंने कुलपति प्रोफेसर अकबर मसूद से बातचीत की।
उपायुक्त ने कुलपति के साथ समाज में युवाओं के समग्र विकास के लिए उठाए जाने वाले महत्वपूर्ण कदमों पर चर्चा की। इस दौरान विश्वविद्यालय के विकास में बाधा डालने वाले कुछ मुद्दों पर भी गहराई से चर्चा की गई। कुलपति ने उपायुक्त को बताया कि औकाफ ट्रस्ट की ओर से विवि को मिलने वाली वित्तीय सहायता का भुगतान 2018 से नहीं किया गया है। विवि अब भी प्रारंभिक अवस्था में है, इसलिए सहायता अनुदान के संदर्भ में पर्याप्त धन उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।
उपायुक्त व कुलपति ने अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ विवि का जायजा लिया। राजेश कुमार ने कहा कि सरकार युवाओं के सशक्तिकरण को लेकर बहुत चिंतित है। उनके लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई हैं। किसी क्षेत्र की समग्र विकास प्रक्रिया उस क्षेत्र के युवाओं के भविष्य में निहित होती है। इसलिए युवाओं का समुचित विकास और सशक्तिकरण समाज के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि संस्थान युवाओं की बेहतरी के लिए अपनी ओर से हर संभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन के साथ निकट समन्वय में काम करने का आश्वासन दिया।