फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   DC Rajouri starts e service in rajouri

राजोरी में शुरू हुई मरीजों के लिए ई सर्विस सेवा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
DC Rajouri starts e service in rajouri
मरीजों के लिए राजौरी में ई सर्विस शुरू करते डीसी राजोरी aur एडीसी राजोरी - फोटो : AMAR UJALA
राजौरी । जिला प्रशासन राजौरी ने जिला में मरीजों को राहत देने के लिए ई-पास सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा के शुरू होने के बाद मरीजों को जांच या उपचार के लिए जाने के लिए कर्फ्यू पास लेने के लिए डीसी दफ्तर नहीं आने की जरूरत नहीं होगी। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवा देने वाली विभागों के अलावा मरीजों को व आपात स्थिति में लोगों को ही बाहर आने की अनुमति होती है। मगर इसके लिए उनके पास कर्फ्यू पास होना जरूरी होता है। यह पास डीसी दफ्तर से जारी होते हैं। मरीजों को जांच और उपचार के लिए जाने के लिए इन पासों को हासिल करने के लिए डीसी दफ्तर न आना पड़े इसके लिए जिला प्रशासन राजौरी ने इ सेवा शुरु की है।  डीसी राजोरी मोहम्मद नजीर शेख ने बताया कि कि किसी मरीज को जांच या उपचार के लिए कर्फ्यू पास की जरूरत होने पर वह ई-पास के पोर्टल एचटीटीपीएस://ईपासराजौरी.निक.नेट.इन पर लॉगिन कर आवेदन कर सकता है। पोर्टल पर नये पास के आवेदन के कॉलम पर क्लिक कर खुलने वाले ई-फार्म में अपने नाम, पता, उपचार संबंधी विवरण, संबंधित दस्तावेज अपलोड और प्रशासन द्वारा भेजा जान वाले एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) डाल कर सबमिट करना होगा। इसके बाद प्रशासन द्वारा जांच के बाद आवेदक के पंजीकृत मोबाईल नंबर और ईमेल पर ई-पास भेज दिया जाएगा। इस सुविधा के शुरु होने के बाद मेडिकल केस से संबंधित लोगों को पास के लिए डीसी दफ्तर आने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed