फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   DC meETING

डीडीसी राजोरी ने डीएससी बैठक की अध्यक्षता की

विज्ञापन
DC meETING
डीडीसी राजोेरी ने डीएससी बैठक की अध्यक्षता की
बेरोजगार युवाओं के कौशल विकास के तौर-तरीकों पर चर्चा
विज्ञापन

उपायुक्त राजेश कुमार ने डीएससी बैठक की अध्यक्षता की
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। जिला विकास आयुक्त राजेश कुमार शवन ने बुधवार को डिस्ट्रिक्ट स्किल कमिटी के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान जिले के बेरोजगार युवाओं के कौशल विकास के लिए अपनाए जाने वाले तौर-तरीकों पर चर्चा की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों के लिए कौशल विकास के दायरे के अलावा जिला-विशिष्ट कौशल आवश्यकताओं और उपलब्ध योजनाओं के विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया। राजेश कुमार ने कहा कि विभिन्न योजनाओं और प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की मदद से एक सशक्त कार्यबल बनाने के लिए कौशल विकास समय की आवश्यकता है। कौशल लोगों को अपने दम पर रोजगार पैदा करने में सक्षम बनाता है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने संबंधित सदस्यों को उन संभावित क्षेत्रों की पहचान करने के लिए कहा जिनमें बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण या कौशल प्रदान किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से मांगों और आवश्यकताओं का आंकलन करने का भी आग्रह किया। राजेश कुमार ने कहा कि कौशल विकास योजनाओं का ध्यान जिले में एक मजबूत कौशल तंत्र का निर्माण सुनिश्चित करने पर होना चाहिए, जिससे युवाओं को अपने जिलों में अधिकतम कौशल अवसर मिल सके। जिले के सभी पात्र युवाओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उम्मीद योजना के संबंध में संबंधित अधिकारी ने बताया कि यह योजना वर्तमान में जिले के पांच ब्लॉकों दरहाल, कोटरांका, मंजाकोट, नौशेरा और कालाकोट में लागू की जा रही है। अब तक दो हजार स्वयं सेवा समूह गठित किए जा चुके हैं। इस पर राजेश कुमार ने कहा कि जिले में अधिक से अधिक महिलाएं योजना के तहत पंजीकृत हों, ताकि उन्हें योजना के तहत आवश्यक लाभ प्रदान किया जा सके। वहीं, प्रधानाचार्य आईटीआई राजोेरी और अधीक्षक आईटीआई नौशेरा को प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए दो उपयुक्त स्थानों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed