फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   dc inspection in rajouri

डीडीसी राजोरी ने शहर का चक्कर लगाया; चौको के सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
dc inspection in rajouri
डीसी राजोरी शहर का दौरा करते हुए
राजोेरी। उपायुक्त राजेश के. शवन ने सोमवार को शहर का चक्कर लगाया। इस दौरान स्वच्छता और विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। डीसी ने शहर के विभिन्न चौक चौराहों के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया। कहा कि यह बाहरी लोगों के लिए शहर के साथ पहला संपर्क बिंदु है। इसलिए उन्हें उचित रखरखाव की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उपायुक्त नगर परिषद से संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि वह शहर के चौक जैसे सलानी चौक, पांजा चौक, झूला पुल के पास चौक, तहसील के पास और शहर के अन्य सभी चौक के सौंदर्यीकरण पर काम शुरू करें। डीसी ने उन्हें शहर में उचित स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी कहा और लोगों को जीवन में स्वच्छता के लाभ के बारे में बताया। ढनीधार स्थित डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा निष्पादित की जा रही टूरिस्ट हट की यात्रा के दौरान डीसी ने एक्सईएन आरडीए को कम से कम समय के भीतर परियोजना पर काम पूरा करने के लिए कहा। इसके अलावा उन्होंने संबंधित अधिकारी को इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

सलानी चौक के पास एक पुराने पुल पर डीसी ने पाया कि उक्त पुल खराब स्थिति में नहीं है और आरडीए से संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि वह पुल की मरम्मत और नवीनीकरण का काम तुरंत शुरू कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य योजना अधिकारी मोहम्मद खुर्शीद, अतिरिक्त एसपी लियाकत चौधरी, कार्यकारी अभियंता राजोरी डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरडीए) सगीर मलिक, नगर परिषद अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, उपाध्यक्ष भारत भूषण वैद, पार्षद राजेश गुप्ता भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed