{"_id":"638267579964681a6a5a5c00","slug":"cultural-rajouri-news-jmu2731650181","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: डिग्री कॉलेज थन्नामंडी ने मनाया संविधान दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: डिग्री कॉलेज थन्नामंडी ने मनाया संविधान दिवस
विज्ञापन
बीजीएसबीयू ने मनाया संविधान दिवस
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। डिग्री कॉलेज थन्नामंडी की एनएसएस इकाई एवं राजनीति विज्ञान विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका संचालन प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. फारूक अहमद के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत की प्रस्तावना की शपथ के साथ हुई।
सभी संकाय सदस्यों और बड़ी संख्या में छात्रों ने शपथ ली। उसके बाद भारत लोकतंत्र की जननी विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पांच एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सायरा भट एनएसएस स्वयंसेवी ने किया। स्वागत भाषण राजनीति विज्ञान की लेक्चरर शाजिया आफताब ने प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. फारूक अहमद ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को संविधान का पालन करने और देश का एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी जागरूक किया। इस आयोजन के निर्णायक डॉ. नहिम-उन-निसा एचओडी अरबी, डॉ. खालिद रयाज एचओडी भूगोल और डॉ. अल्ताफ अहमद रसायन विज्ञान विभाग। वहीं बीए सेमेस्टर एक के रजब-उल-सादिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बीएससी की राबिया डार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और बीए सेमेस्टर तीन की रीबा चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन प्रोफेसर मुहम्मद शौकत एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर किया गया।
बीजीएसबीयू ने मनाया संविधान दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी । बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) ने देशभक्ति के जोश और उल्लास के साथ संविधान दिवस मनाया। उप कुलपति सचिवालय परिसर में प्रोफेसर अकबर मसूद की उपस्थिति में सभी प्रतिभागियों के साथ संविधान की प्रस्तावना पहले हिंदी में और बाद में अंग्रेजी में पढ़ी गई।
विज्ञापन
उप कुलपति ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों में मौलिक कर्तव्यों को निभाने की शपथ भी दिलाई। कहा कि भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में हर साल 26 नवंबर को हमारे देश में संविधान दिवस मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इस अवसर पर प्रोफेसर इकबाल परवेज डीन अकादमिक मामले, मोहम्मद इशाक रजिस्ट्रार डीन, एसोसिएट डीन, एचओडी, संकाय सदस्य, अधिकारी और विश्वविद्यालय के छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गौरव सहगल ने किया।