फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   cultural

सरदार मंजीत सिंह बने राजोरी जीडीपीसी के सदस्य

विज्ञापन
cultural
राजोरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के फोटो और नए सदस्य बने सरदार मंजीत सिंह - फोटो : RAJOURI
राजोरी। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (जीडीपीसी) के सदस्य के चुनाव सोमवार को राजोेरी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। इसमें ढंगरी सरानू निवासी सरदार मंजीत सिंह 468 वोट लेकर राजोरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य चुने गए।
विज्ञापन

एसीआर रशीद कटारिया ने बताया कि राजोरी जीडीपीसी सदस्य चुनने के लिए कूल 1185 मतदाता थे, जिनमें से सोमवार को हुए चुनाव में 662 मतदाताओं ने मतदान का प्रयोग किया। राजोरी जीडीपीसी के चुनाव के लिए बनाए गए सभी छह पोलिंग बूथोें पर शांतिपूर्वक मतदान हुआ। मतदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपना सदस्य चुना। राजोरी जीडीपीसी से सदस्य चुनाव के लिए दो उमीदवार मैदान में थे। राजोरी के ढांगरी सरानू निवासी सरदार मंजीत सिंह और राजोरी निवासी डॉ. कुलवंत सिंह सदस्य के लिए मैदान में थे। अधिकारी ने बताया कि राजोरी जीडीपीसी के लिए पोल हुए 662 वोटों में से विजेता सदस्य सरदार मंजीत सिंह ने 468 वोट हासिल किए, जबकि उप विजेता डॉ. कुलवंत सिंह ने 189 वोट हासिल किए, जबकि पांच वोट ख़ारिज कर दिए गए। अधिकारी ने बताया कि किसी भी पोलिंग बूथ से किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी और शांति से चुनाव संपन्न हुए।
विज्ञापन

पुंछ में 11 में से नौ पर डेरा नंगाली साहब प्रायोजित प्रत्याशी जीते
जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव शांति पूर्वक हुए समाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले में करीब बीस वर्ष बाद सोमवार को हुए जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए। इन चुनावों के मतदान के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस की तरफ से कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले भर में स्थापित 19 मतदान केंद्रों पर 6904 मतदाता थे। इनमें से 4797 ने मत का प्रयोग करते हुए अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया। चार बजे तक नतीजे घोषित किए गए। इनमें डेरा संतपुरा नंगाली साहब के महंत संत भाई मंजीत सिंह द्वारा प्रायोजित 11 में से नौ प्रत्याशियों ने अपने विरोधी सिख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रत्याशियों को पराजित किया। फेडरेशन के दो ही प्रत्याशी विजय प्राप्त करने में सफल रहे। महंत मंजीत सिंह के जीतने वाले नौ प्रत्याशियों में 13 वर्षों से अधिक समय से जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान नरेंद्र सिंह भी शामिल थे। उन्होंने अपनी और अपने आठ साथियों की विजय के लिए सिख संगत का आभार प्रकट करते हुए डेरा संतपुरा नंगाली साहब के महंत मंजीत सिंह का धन्यवाद अदा किया। इसे डेरे की जीत बताया। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए उचित प्रबंध किए जाने को लेकर सिख संगठनों ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed