फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   cultural

सरकारी डिग्री कॉलेज थन्नामंडी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वेबिनार आयोजित

विज्ञापन
cultural
सरकारी डिग्री कॉलेज थन्नामंडी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वेबिनार में बात करते अतिथि। - फोटो : RAJOURI
राजोरी। शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की तरफ से डिग्री कॉलेज थन्नामंडी ने एनएसएस इकाई के सहयोग से सोमवार को स्वस्थ जीवन के लिए अभ्यास और सिद्धांत विषय पर वेबिनार आयोजित की। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. नईम-उन-निसा के संरक्षण में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि योग हमेशा से भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है। यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक प्रथाओं के सर्वोत्तम रूपों में से एक है। कार्यक्रम की शुरुआत भौतिक निदेशक डॉ. मोहम्मद इब्राहिम के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि योग हमारे दिमाग को स्वस्थ और तनाव मुक्त रखने में मदद करता है। योग हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करके हमारे मन और शरीर को फिर से जीवंत करता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर एजाज नजीर (खेल संयोजक) एवं प्रोफेसर मुहम्मद शौकत एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने किया। इस अवसर पर नई दिल्ली स्थित योग गुरु और चिकित्सक ललित मदन कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे। वेबिनार उचित व्यायाम, उचित श्वास, उचित विश्राम, उचित आहार और सकारात्मक सोच और ध्यान को सर्वोपरि बताया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर मुदस्सिर मजीद ने किया, जबकि डॉ. तजिंदर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। योग सत्र में विभिन्न कॉलेजों के लगभग 150 छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed