फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   cultural

प्रतिष्ठित महिला सप्ताह समारोह को चिह्नित करने के लिए कई गतिविधियों आयोजित

विज्ञापन
cultural
प्रतिष्ठित महिला सप्ताह समारोह महिला को सम्मानित करते उपायुक्त विकास कुंडल। - फोटो : RAJOURI
राजोेरी। महिला सप्ताह जिले में जोरों पर है। उत्सव के हिस्से के रूप में जिले में कई गतिविधियां की जा रही हैं। इन्हें जारी रखते हुए ग्रामीण विकास विभाग ने ब्लॉक राजोेरी के छावा व गुरदन बाला पंचायतों में रविवार को जागरूकता सह महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त राजोेरी विकास कुंडल ने की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए हर संभव उपाय कर रहा है। सरकार ने उन्हें स्वतंत्र बनाने और समाज में सम्मानजनक जीवन जीने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। समाज में महिलाओं के महत्व और योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी रूप में पुरुषों से कम नहीं हैं और जीवन के सभी क्षेत्रों में अपनी क्षमता का परिचय दिया है। इससे पहले सहायक आयुक्त विकास विजय कुमार और बीडीओ चंद्र कांत ने भी महिलाओं को उनके सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए कई सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में शिक्षित किया और उन्हें इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मनरेगा, पीएमएवाई, एसबीएम के तहत सौ दिन का काम पूरा करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा एक झरने और नदी की धारा को भी साफ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed